Top NewsUttar Pradesh

कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे अभय नारायण त्रिपाठी, अपने साथ हुए अन्याय को लेकर हैं नाराज

मुंबई। अपने साथ हुए अन्याय को लेकर वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी अभय नारायण त्रिपाठी न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं।

त्रिपाठी 9 फरवरी 2018 तक महाराष्ट्र के महिला व बाल विकास विभाग के सचिव पद पर तैनात थे लेकिन अचानकर इनका ट्रांसफर कर दिया गया, लेकिन वहां जाने पर पता चला कि उनकी पोस्टिंग यहां हुई ही नहीं है इसके बाद आलाधिकारियों ने उन्हें घर बैठने पर मजबूर कर दिया।

इसके चलते वे मानसिक रुप से बीमार हो गए और पांच महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे। आपको बता दें कि त्रिपाठी 32 साल से सरकारी सेवा में हैं।

सरकारी सेवा के दौरान अपनी कर्मठता और और ईमानदारी के लिए उन्हें न सिर्फ प्रशंसा मिली बल्कि ढ़ेरो पुरस्कार भी मिले। उनकी ईमानदारी के चलते ही लोग उन्हें गांधीवादी त्रिपाठी के नाम से भी जाना जाता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH