EntertainmentTop News

शादी से पहले प्रियंका और निक के फैन्स के लिए आई ये बुरी खबर…

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में स्टार्स की शादी की चर्चा है। अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी होने वाली है। दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करेंगे। अब इन दोनों की शादी से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर फैन्स को झटका लग सकता है।

दरअसल, प्रियंका और निक के चाहने वाले उनकी शादी की फोटोज़ देख नहीं पाएंगे। बता दें, प्रियंका-निक की शादी के लिए एक चॉपर बुक किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक चॉपर 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक के लिए बुक किया गया है। प्रियंका, हेलीकॉप्टर में उदयपुर से बैठेंगी और सीधा जोधपुर के उम्मेद भवन पहुंचेंगी। इसके बाद वो वापस उदयपुर के लिए 3 दिसंबर को इसी हेलीकॉप्टर से जाएंगी।

आपको बता दें, हेलीकॉप्टर, जोधपुर एयरपोर्ट से मेहमानों को उम्मेद भवन पैलेस तक लाने के लिए बुक किया गया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2-3 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन में होगी।

=>
=>
loading...