EntertainmentTop News

शादी के बाद प्रिंयका के फैंस के लिए बुरी खबर, दीपिका ने दी मात

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

हाल में ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनों ने शादी की है। दोनों ही कपल शादी और रिसेप्शन में बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे। शादी के बाद भी दीपिका का जलवा कम नहीं हुआ है।

50 Sexiest Asian Women 2018 सर्वे के मुताबिक दीपिका पादुकोण को एशिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला है। वहीं प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। जी हां, दीपिका ने खूबसूरती के मामले में प्रियंका को पीछे छोड़ दिया है।

बात अगर पूरे टॉप-5 लिस्ट की करें तो पहले पायदान पर दीपिका, दूसरे पर प्रियंका, चौथे पर माहिरा खान हैं। पिछले साल टॉप फाइव में आलिया भट्ट और टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी रही थीं।

टीवी शो ‘जमाई राजा’, की एक्ट्रेस निया को इस सर्वे में तीसरा स्थान मिला हैं। तो वहीं सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं।

आपको बता दें, टॉप-10 की करें तो इसमें टीवी एक्ट्रेस हिना खान और नीति टेलर का नाम भी सामने आ रहा है। बता दें, 50 Sexiest Asian Women 2018 की पूरी लिस्ट शुक्रवार को ऑफिशियली रिलीज की जाएगी।

=>
=>
loading...