NationalTop NewsUttar Pradesh

शिवपाल यादव की जनाक्रोश रैली में पहुंचे ये ख़ास चेहरे, पढ़िए नाम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाज पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव की आज लखनऊ में जनाक्रोश रैली की। रैली के जरिए शिवपाल अपने भतीजे अखिलेश यादव को अपनी ताकत का अहसास कराया। रैली में शिवपाल के बेटे आदित्य यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी छोटी बहु अपर्णा यादव मंच ने लोगों को संबोधित किया।

इस दौरान अपर्णा ने कहा कि आज की रैली इस बात का सबूत है कि शेर को चोट नही देनी चाहिए। जब नेता जी को चोट पहुंची तो वो शिक्षक से राजनेता बने। अब शिवपाल चाचा को चोट पहुंची है तो देखिए आगे आगे होता है क्या। अपर्णा ने आगे कहा कि भारत एक सेक्युलर देश है। हमें पानी बिजली सड़क सब चाहिए। पर आज हमको ऐसा कुछ नही मिला। किसान, मजदूर, युवा, किसी की भी सुनबाई नही हो रही है। आज परिवर्तन का दिन है। 2019 में आप तय करिए कि आपको किसको चुनना है।

वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए अपर्णा ने कहा कि बीजेपी को विदेशी कंपनियों से बहुत प्रेम है, स्वदेशी आंदोलन चलाना होगा। अमेजन, फ्लिपकार्ट के वजह से व्यापारियों का नुकसान हुआ। जीएसटी की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि लड़ेंगे हम, जीतेॆगे भी हम। अपर्णा ने कहा कि मैं आभारी हूं कि चाचा ने मुझे बोलने का मौका दिया, में तन मन धन हर तरह से आपके साथ हूं।

इस दौरान शिवपाल ने बोलते हुए कहा कि जनाक्रोश रैली किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है। यह जनसाधारण के आक्रोश को स्वर देगी। गरीब, किसान, मजदूर के आक्रोश को आवाज देने के लिए इसका आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक विकास में पिछड़ गए तमाम जातीय समूहों और वर्गों को अपने साथ जोडऩा चाहते हैं। पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई को नए संदर्भों से जोड़ते हुए लड़ेगी। रैली को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अच्छे दिन और विकास के सपने दिखाकर सत्ता हासिल की, लेकिन न तो अच्छे दिन आए और न ही सूबे के विकास हुआ।

शिवपाल ने आगे कहा कि नेता जी 1989 मे जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने बाबरी मस्जिद को बचाने का काम किया था लेकिन उसके बाद 1992 में कई दंगे हो गए। हमारा एक ही मिशन है हम भाजपा को प्रदेश और देश से हटाएंगे। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से अपील की कि बेईमान, निकम्मी झूठी सरकार को जल्द हटाइए। शिवपाल ने कहा कि आज मुसलमान तनाव में हैं। हम, नेताजी मुसलमानों के साथ खड़े हैं।

शिवपाल ने कहा कि मैं हमेशा समाजवादी पार्टी में रहना चाहता था। मैंने कभी कुछ नहीं मांगा, कोई पद नहीं मांगा। सिर्फ सम्मान मांगा था, नेताजी का सम्मान मांगा था। मैंने बहुत इंतजार किया। नेताजी ने बहुत प्रयास किया। शिवपाल ने रैली में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रजत जयंती पर आप सब थे क्या मैंने कोई पद मांगा था। ये सब चुगलखोरों की वजह से हुआ है।

रैली में शिवपाल के बाद बोलते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि आज देश के सामने बहुत गंभीर समस्या आकर खड़ी हो गई है। साम्प्रदायिक शक्तियां जिनके खिलाफ संघर्ष किया वो फिर सर उठा रही है। चीन और पाकिस्तान देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। मुलायम ने कहा कि हमारी पार्टी सबको इंसान मानती है अगड़ा हो या पिछड़ा। आखिर में मुलायम ने कहा कि हमें सर्वदलीय बैठक में शामिल होने दिल्ली जाना है इसलिए लम्बा भाषण नही देंगे।

जनाक्रोश रैली में मंच पर उपस्थित विशिष्ट जन:

1. मुलायम सिंह यादव
2. सर्वेश कटियार, बमुपा
3. सुन्दर लाल लोधी, पूर्व विधायक
4. रघुराज शाक्य, पूर्व सांसद
5. राम सेवक यादव
6. डॉ. सीपी राय, मुख्य प्रवक्ता
7. गोपाल कृष्ण वर्मा, बमुपा
8. बीएल. मातंग, बमुपा
9. अन्सार रजा
10. भगवती सिंह, पूर्व सांसद
11. सुखराम यादव, राज्यसभा सांसद
12. शारदा प्रताप शुक्ला, पूर्व मंत्री
13. सैय्यदा शादाब फातिमा, पूर्व मंत्री
14. अपर्णा यादव
15. वीरपाल यादव, पूर्व सांसद
16. श्री कमाल यूसुफ मलिक, पूर्व मंत्री
17. राम नरेश यादव, पूर्व सदस्य, विधान परिषद
18. आदित्य यादव
19. जय प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री
20. मलिक मसूद, पूर्व मंत्री
21. श्याम लाल रावत, पूर्व मंत्री
22. प्रमोद गुप्ता, पूर्व विधायक
23. आशीष यादव आशू, पूर्व विधायक
24. मानिक चंद, पूर्व विधायक
25. सुभाष यादव, पूर्व सदस्य, विधान परिषद
26. नजीवा खान जीनत, पूर्व विधायक
27. अजीम भाई, पूर्व विधायक
28. विजय मिश्रा, विधायक
29. अमनमणि त्रिपाठी, विधायक
30. राम दर्शन यादव, पूर्व विधायक
31. शराफत यार खान, पूर्व विधायक
32. संगम लाल शुक्ला, पूर्व विधायक
33. जय सिंह यादव, पूर्व विधायक
34. कुँवर वीरेन्द्र सिंह, पूर्व सदस्य, विधान परिषद
35. सुखदेवी वर्मा, पूर्व विधायक
36. संध्या कठेरिया, पूर्व विधायक

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH