NationalTop News

इलेक्शन रिजल्ट: मध्य प्रदेश चुनाव नतीजों के आगे फीका पड़ा t20 क्रिकेट का रोमांच

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में नतीजा आने का सिलसिला शुरू हो गया है, शुरूआती चार नतीजे भाजपा के पक्ष में गए हैं। 106 सीटों पर बीजेपी तो वहीँ 112 पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। आंकड़े लगातार बदल रहे हैं। कभी कांग्रेस आगे हो जाती है तो कभी भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती दिखती है। कांटे की इस टक्कर के बीच बाकी दलों से समर्थन जुटाने की कवायद भी शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती से बात की है। मध्य प्रदेश में बीएसपी पांच सीटों पर आगे चल रही है। उधर खबर आ रही है कि मायावती ने अपने विधायकों को दिल्ली बुलाया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण यादव से 37 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, जयंत मलैया, रुस्तम सिंह, लाल सिंह आर्य, रामपाल सिंह अपने अपने प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज सुरेश पचौरी पिछड़ रहे हैं।

राज्य में पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई और उसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। रुझान जो सामने आए हैं, उसमें शुरू से कड़ी टक्कर है, कांग्रेस को यहां 112 सीटों पर बढ़त है, वहीं भाजपा 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों से हुई। डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हुई। राज्य में 2899 उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला होने वाला है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मतगणना हो रही है। राज्य के 51 जिला मुख्यालयों के 230 विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती हो रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH