NationalTop News

कमलनाथ होंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, राहुल गांधी ने दी नाम को मंजूरी

नई दिल्ली। कमलनाथ मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से उनके नाम पर मुहर लग चुकी है। आज शाम तक उनके नाम का औपचारिक एलान हो सकता है। कमलनाथ को युवा ज्योतिरादित्य सिंधिया कड़ी टक्कर मिल रही थी लेकिन राहुल गांधी ने युवा शक्ति के बजाय अनुभव को तवज्जो देना ठीक समझा।

कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव में 58 सभाएं कीं और 45% टिकट तय किए। उनकी गांधी परिवार में भी पैठ है। उनके क्षेत्र महाकौशल में कांग्रेस का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। 72 साल के कमलनाथ 34 साल की उम्र में पहली बार छिंदवाड़ा से सांसद बने। वो 9 बार छिंदवाड़ा से सांसद रहे हैं। 1997 में उन्हें एक बार हार मिली। उन्होंने कभी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा।

2001 से 2004 तक कांग्रेस पार्टी के महासचिव रहे। कमलनाथ ने 2004 से 2009 तक केंद्र सरकार मे वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। उसके बाद 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए, फिर कैबिनेट मंत्री बने। इस बार उन्हें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। 2011 में उन्हें शहरी विकास मंत्री बनाया गया। 2012 में संसदीय कार्य मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। दिसंबर 2012 में उन्हें योजना आयोग का सदस्य भी बनाया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH