लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य शख्स से चक्कर चल रहा है। इसी बात से गुस्से में आकर उसने ये कदम उठा लिया।
घटना फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के निगोही गांव की है। बताया जा रहा है कि चार साल पहले ही पति की मौत के बाद महिला ने गांव के ही एक शख्स से शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों में खटपट शुरू हो गई। पति अक्सर महिला के चरित्र पर शक करता और उससे मारपीट करता था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
=>
=>
loading...