NationalTop News

कर्नाटक: मंदिर का प्रसाद खाने से 13 लोगों की मौत, 80 अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरु। कर्नाटक के चामराजनगर जिले में शुक्रवार को प्रसाद खाने के बाद करीब 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 लोगों उलटी आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका मैसूर के अस्पताल इलाज चल रहा है। फॉरेंसिक लैब के अधिकारियों ने जांच के लिए प्रसाद के सेंपल लिए हैं। प्रसाद में पेस्टिसाइड मिले होने की आशंका है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़, हानूर तालुक स्थित सुलवाडी किछुगुट्टी मरम्मा मंदिर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद लोगों की तबीययत बिगड़ने लगी। इस घटना में 15 साल की लड़की सहित 13 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 80 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि घटना दुखद है। मरीजों के इलाज के लिए मंड्या और मैसूर में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। इलाज के जरूरी इंतजामों और 108 एम्बुलेंस सर्विस पर अधिकारी नजर रख रहे हैं। सरकार ने मृतकों के परिवार के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक चश्मदीद ने बताया कि मंदिर में पूजा के बाद लोगों को प्रसाद के तौर पर चावल का पुलाव बांटा गया था। जिसमें मिट्टी के तेल की गंध आ रही थी। हालांकि, लोगों ने इसे नजरअंदाज कर खा लिया। इसके बाद कुछ लोगों को उल्टियां होने लगीं और वे बेहोश हो गए। आनन-फानन में लोगों को स्थानीय अस्पतालों तक पहुंचाया। मंदिर के आसपास प्रसाद खाने वाले कौए और अन्य पक्षी भी मृत मिले।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH