RegionalTop News

Breaking : आजम खां पर लगा विधायक बेटे के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आजम खां और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा, विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खान पर भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक आकाश सक्सेना ने सनसनीखेज आरोप लगाया हैं।

आकाश सक्सेना ने आज़म खां और पत्नी पर बेटे अब्दुल्लाह आज़म पर जालसाज़ी कर धोक़ाधाड़ी से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने क़ा आरोप गया हैं। उन्होंने कहा – अब्दुल्ला आजम के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र बनवा रखे हैं। एक रामपुर नगर पालिका परिषद से बना है, जबकि दूसरा लखनऊ नगर निगम से।

 

उन्होंने आगे यह भी कहा कि ‘अब्दुल्ला आजम का पासपोर्ट 2022 तक वैध है, जबकि इसी साल उनका दूसरा पासपोर्ट भी बनवा लिया गया है।’

आकाश ने आजम खां, पत्नी और अब्दुल्ला आजम पर मुकदमा दर्ज करवाने की मांग को लेकर शासन में शिकायत की। इस पर आकाश के मुताबिक प्रमुख सचिव गृह ने जांच के आदेश दिए हैं।

उनका कहना है कि आजम खान ने मंत्री रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया है। उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट को भी गुमराह करने का अरोप लगाया है।

=>
=>
loading...