NationalTop News

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होगा ये दिग्गज नेता, राहुल गांधी हैरान!

बेंगलुरु। कर्नाटक की कुमारस्वामी मंत्रिमंडल में हुए हालिया फेरबदल के बाद मंत्री पद गंवाने वाले दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफ़ा देने की धमकी दी है। दोनों ने कहा है कि वह अगले कुछ दिनों में अपनी योजना को सार्वजनिक करेंगे। शनिवार को हुए कैबिनेट विस्तार में आठ मंत्रियों को शामिल किया गया जबकी दो मंत्री कांग्रेस के रमेश जारकीहोली और निर्दलीय विधायक आर शंकर को मंत्रीमंडल से बाहर कर दिया गया है जिससे ये दोनो मंत्री नाराज हो गए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों पाला बदल कर भाजपा में जा सकते हैं।

उधर, कांग्रेस में पड़ रही फूट को भारतीय जनता पार्टी अपने फायदे के रुप में देख रही है। केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक भाजपा के दिग्गज नेता सदानंद गौड़ा ने कांग्रेस के विद्रोही नेताओं का स्वागत किया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के विद्रोही नेताओं का दिल खोल कर स्वागत करती है। इस खबर से कांग्रेस में भी हड़कंप मच गया है और कर्नाटक का सियासी पारा भी काफी गरमा गया है।

आपको बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को अपने छह महीने पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए गठबंधन साझेदार कांग्रेस के आठ सदस्यों को शामिल किया है

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH