दिल्ली में एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उस समय परेशान हो गए, जब कुछ लोगों ने उनके भाषण के दौरान बाधा पहुंचाई। भाषण के दौरान कुछ लोगों ने खांसने की आवाज निकाल कर बाधा पहुंचाने की कोशिश की।
#WATCH BJP workers troll Delhi CM Arvind Kejriwal, start coughing when he begins to talk. Union Minister Nitin Gadkari intervened and Kejriwal began. pic.twitter.com/tABmZJcreS
— ANI (@ANI) December 28, 2018
आपको बता दें, यमुना की सफाई को लेकर एक सरकारी कार्यक्रम में केंद्र के मंत्री और दिल्ली के सीएम साथ में मंच शेयर कर रहे थे। इस पूरे कार्यक्रम में यमुना की सफाई के एजेंडे को लेकर बात हो रही थी, लेकिन जैसे ही पोडियम पर अरविंद केजरीवाल बोलने के लिए पहुंचे, तभी वहां कुछ लोगों ने अरविंद केजरीवाल की हूटिंग शुरू कर दी। हालांकि, स्थिति को शांत करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हस्तक्षेप किया और लोगों से शांत रहने को कहा। गडकरी ने कहा, ‘शांत हो जाएं, यह सरकारी कार्यक्रम है।’
इस कार्यक्रम में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी और पर्यावरण मंत्री हर्षवर्द्धन भी शामिल हुए। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह और दिल्ली से बीजेपी सांसद तथा कार्यकर्ता भी वहां उपस्थित थे।