EntertainmentTop News

2019 में ये 5 स्टार किड्स करने जा रहे हैं डेब्यू, इस किड को सलमान करेंगे लॉन्च

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बीते साल 2018 में जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और ईशान खट्टर जैसे स्टार किड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन नए स्टार्स के दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया। ये तो बात रही बीते साल की। आज हम आपको बताएंगे साल 2019 में कौन-कौन से स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं…

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

वर्धन पुरी – दिवंगत दिग्गज एक्टर अमरीश पुरी का पोता वर्धन पुरी भी फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

करण देओल – दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का पोता और सनी देओल का बेटा करण देओल फिल्मी दुनिया में अपना कॅरियर बनाने जा रहा है। करण फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से अपने कॅरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

प्रनूतन – दिवंगत अभिनेत्री नूतन की पोती और मनीष बहल की बेटी प्रनुतन बहल भी साल 2019 में अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत करने जा रही हैं। प्रनूतन को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान लॉन्च करने जा रहे हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

अनन्या पांडे – चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या पांडे साल 2019 में करण जौहर की फिल्म से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत करने जा रही हैं। वो फिल्म ‘ स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ डेब्यू करने जा रही हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

ख़ुशी कपूर – दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं।

=>
=>
loading...