NationalRegionalTop News

मिशन 2019: शनिवार को हो सकता है गठबंधन का एलान, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अखिलेश और मायावती

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन अब तय हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 जनवरी को इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। साथ ही सीटों के बंटवारे पर एलान हो सकता है। इस प्रेस कांफ्रेंस के लिए मीडिया को संयुक्त आमंत्रण दिया जा चुका है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सूत्रों के मुताबिक – शनिवार 12 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे ताज होटल में दोनों लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गठबंधन का औपचारिक एलान कर सकते हैं।

कयास लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को लखनऊ में मायावती और अखिलेश यादव मुलाकात भी कर सकते हैं। इस मुलाकात में गठबंधन और सीटों पर चर्चाओं की संभावना है। बता दें, यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

इस एलान के पहले गंठबंधन सहयोगी आरएलडी प्रमुख अजित सिंह ने कहा कि ‘उनकी पार्टी गठबंधन में शामिल है लेकिन सीटों को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है।’

=>
=>
loading...