NationalTop News

अभी अभी : पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम दोषी करार

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

हरियाणा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में कोर्ट ने मुख्य आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया है। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट चारों आरोपियों को 17 जनवरी के दिन सजा सुनाएगी।

बता दें, गुरमीत राम रहीम पर किशन लाल, निर्मल और कुलदीप के साथ मिलकर सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या कराने का आरोप साबित हो गया है।

मुख्य आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। इस समय राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहा है।

आपको बता दें, राम रहीम की पेशी के मद्देनजर पंजाब-हरियाणा के कई जिलों समेत चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब के मालवा क्षेत्र के आठ जिलों की सुरक्षा के लिए 25 कंपनियां तैनात की गई हैं।

=>
=>
loading...