Odd & Weird

यहां लगता है दुल्हन बाज़ार, पैसे देकर खरीद सकते हैं मनपसंद दुल्हन

भारत में शादी एक ऐसा पवित्र बंधन जिसके मायने हर कोई जानता है। कहते हैं शादियां और जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे बाज़ार के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ दुल्हन बिना किसी कानूनी रोक-टोक के ख़रीदीं जाती हैं।

बुल्गारिया एक ऐसा देश  है जहां दुल्हन ख़रीदीं जाती हैं, जी हां बुल्गारिया में स्टार जागोर नामक इस जगह पर हर तीन साल में एक बार दुल्हनों का बाज़ार लगता है। यह बाजार बुल्गारिया के कलाइदजी समुदाय द्वारा लगाया जाता है। इस समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति यहाँ दुल्हन नहीं खरीद सकता है।

यहाँ हर दूल्हे को अपनी मनपसंद दुल्हन को खरीदकर अपनी पत्नी बनाने का पूरा अधिकार है। यह मेला ऐसे गरीब परिवार वालों द्वारा लगाया जाता है जिनकी आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं होती और जो अपनी बेटी की शादी का खर्च नहीं उठा सकते है।

दूल्हा सभी लड़कियों मे से किसी एक को चुनता है, लड़की पसंद आने पर उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लड़की के परिवार वालों को तय रकम दे दी जाती है। दुल्हन खरीदने का चलन गरीब परिवारों में यहाँ कई पुश्तों से चला आ रहा है, जिस पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं होती ।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava