InternationalOdd & Weird

9 महीने के बच्चे को 24 घंटे में 25 बार आया हार्ट अटैक, फिर हुआ ऐसा चमत्कार कि हैरान रह गए डॉक्टर

नई दिल्ली। वो कहावत तो अपने सुनी होगी ‘जाके राखो साइयां मार सके न कोय।’ कुछ ऐसा ही मामला इंग्लैड से सामने आया है जहां पर 9 महीने के एक बच्चे को 24 घंटे में 25 बार हार्ट अटैक आया। यह अपने आप में पहला ऐसा मामला है जब किसी मासूम बच्चे को महज सिर्फ 24 घंटे के भीतर इनती बार हार्टअटैक आया हो। हालांकि इसके बाद भी बच्चे की जान चमत्कारिक रूप से बच गई। वहीँ डॉक्टर भी इस चमत्कार को देखकर हैरान है। उनका कहना है कि यह चमत्कार से कम नहीं है। डॉक्टरों ने इस बच्चे को मिरेकल बेबी कहा है।

जानकारी के अनुसार बच्चे का नाम थियो फ्राई है। जो अब 19 महीने का हो चुका है। बताया जा रहा है कि बच्चा पैदा होने के आठ दिन बाद ही अस्पताल मे भर्ती हो गया था। उसे ब्लड पॉइजनिंग हो गई थी। जिसके कारण थियो के दिल में दो छेद हो गए थे। इस कारण थियो को अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान उसके बचने की उम्मीद बेहद कम थी। ऐसे में डॉक्टरों को थियो के मां-बाप ने इलाज के दौरान सर्जरी की इजाजत दे दी।

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान उसे दो बार अटैक आया लेकिन बच्चे की हालत एक दम स्थिर रही। जिसे बाद मे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी धड़कने वापस बढ़ गई। जिसके बाद उसे दोबारा  अस्पताल मे भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि उसे अस्पताल मे 24 घंटों के दौरान 25 बार दिल का दौरा पड़ा। ऐसे में डॉक्टरों फिर से गहरी जांच की और टीम के चीफ डॉ रमन धन्नापुनेनी ने इसकी वजह का पता लगा लिया। दरअसल थियो के दिल का बायां हिस्सा टिश्यू से ढंका हुआ था। जिसके बाद उसे ठीक किया गया और फिर वो ठीक हो गया। ऐसे में इनती बार हार्टअटैक के कारण बचने पर अब डॉक्टर भी थियो मिरेकल बेबी के नाम से पुकार रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH