Odd & Weird

ये आदतें करती हैं आपका स्पर्म खराब, आज से ही छोड़ें वर्ना नहीं बन पाएंगे बाप

दुनिया भर के कई देशों में पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट आना एक चिंता का विषय बन गया है। शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट का सीधा संबंध प्रजनन क्षमता से होता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के पुरुषों में पिछले 40 सालों से के दौरान स्पर्म काउंट आधा हो गया है।

पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या कितनी है इसका सीधा संबंध खान-पान से भी है। शरीर की सारी गतिविधियां खान-पान पर भी निर्धारित होती हैं। अगर आपको अपने शुक्राणुओं की बढ़ती गिरवाट तो कम करना है तो करे ये उपाए:

1) बहुत टाइट अंडरवेयर ना पहनें, गर्म पानी से भी नहाने से बचें। शोध कर्ताओं से यह बात सामने आई है कि स्पर्म संख्या के लिए कम तापमान का होना ज़रूरी होता। गर्म पानी से नहाते वक़्त आपके अंडकोष का तापमान बाधित होता और इससे स्पर्म की संख्या पर सीधा असर पड़ता है।

2) किसी भी प्रकार का संक्रमण हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और उनसे सलाह लें। स्पर्म संख्या में जननांगो का संक्रमण भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही ख़ुद को फिट रखने की कोशिश करे।

3) नशे से दूरी बनाएं रखें, शराब पीना बंद करें। शराब के सेवन आपके टेस्टास्टरोन हॉर्मोन्स की सेहत में गिरावट आती है। इस हॉर्मोन का सीधा शारीरिक संबंधों की क्षमता से होता है जो ऐसी आदतों से प्रभावित हो सकती है।

4)आप कितनी नींद लेते हैं इसका सीधा संबंध उनकी प्रजनन क्षमता में 31 फ़ीसदी संभावना कम देखी गई। अच्छी नींद आपकी सेहत के साथ प्रजनन क्षमता को भी दुरुस्त रखने के लिए काफ़ी ज़रूरी है।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava