NationalTop News

यहां हुई थी गणतंत्र दिवस की पहली परेड, देखने पहुंचे थे इतने लोग

नई दिल्ली। आज देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस का जश्न कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया।

वैसे तो गणतंत्र दिवस की परेड राजपथ पर होती है, लेकिन इसकी पहली परेड इर्विन स्टेडियम में हुई थी तो इसको देखने के लिए 15 हज़ार लोग पहुंचे थे। आधुनिक गणतंत्र के पहले राष्ट्रपति ने इर्विन स्टेडियम में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। उस समय हुई परेड में सशस्त्र सेना के तीनों बलों ने भाग लिया था।

इस परेड में नौसेना, इन्फेंट्री, कैवेलेरी रेजीमेंट, सर्विसेज रेजीमेंट के अलावा सेना के सात बैंड भी शामिल हुए थे। इतना ही नहीं, इस दिन पहली बार राष्ट्रीय अवकाश घोषित हुआ। देशवासियों की अधिक भागीदारी के लिए आगे चलकर साल 1951 से गणतंत्र दिवस समारोह किंग्स-वे (आज का राजपथ) पर होने लगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH