NationalTop News

गणतंत्र दिवस से जुड़ी वो 10 ख़ास बातें, जो नहीं जानते होंगे आप

नई दिल्ली। आज पूरा देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मना रहा है। भारतीय संविधान को लागू हुए आज 71 वर्ष पूरे हो रहे हैं। बता दें कि देश आजाद होने के बाद 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ। इसे पूरा देश गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है।

आज हम आपको गणतंत्र दिवस से जुड़ी वो ख़ास बातें बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

1- पहले गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के इर्विन स्टेडियम में झंडा फहराया गया था।

2- पूर्ण स्वराज दिवस (26 जनवरी 1930) को ध्यान में रखते हुए भारतीय संविधान 26 जनवरी को लागू किया गया था।

3- 26 जनवरी 1950 को 10।18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया।

4- भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ। राजेंद्र प्रसाद ने गवर्नमैंट हाऊस में 26 जनवरी 1950 को शपथ ली थी।

5- गणतंत्र दिवस की पहली परेड दिल्ली के राजपथ पर 1955 को हुई थी।

6- राजपथ परेड के पहले मुख्य अतिथि पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद थे।

7- मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी 26 जनवरी 1963 को घोषित किया गया था।

8- 1950 से 1954 के बीच गणतंत्र दिवस का समारोह इर्विन स्टेडियम किंग्सवे, लाल किला तो कभी रामलीला मैदान में हुआ करता था।

9- 26 जनवरी को ही सारनाथ के अशोक स्तंभ पर बने सिंह को राष्‍ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया था।

10- गणतंत्र दिवस परेड 1950 को पहले चीफ इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति ‘सुकर्णो’ थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH