Regional

पुलिस की नौकरी प्रोफेशन नहीं मिशन : शिवराज

shivraj_singh_chauhan

भोपाल| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस की नौकरी प्रोफेशन नहीं मिशन है। देश, प्रदेश और जनता की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। चौहान ने शुक्रवार को मंत्रालय में वर्ष 2013-14 के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा, “प्रदेश की पुलिस का गौरवशाली इतिहास है। उसे जब भी जो जिम्मेदारी दी गई, प्रदेश की पुलिस ने सफलतापूर्वक पूरा किया है। प्रदेश में कोई भी सूचीबद्ध दस्यु गिरोह नहीं है। प्रदेश में नक्सलवाद पूरी तरह नियंत्रित है। सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “पुलिस का जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ जीवंत संवाद रहना चाहिए। महिलाओं पर होने वाले अपराधों में अपराधियों को कठोर और शीघ्र दंडित करवाने का प्रयास करें। असामाजिक तत्वों के प्रलोभनों से सदैव सतर्क रहें।” इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, अपर महानिदेशक गुप्तवार्ता राजीव टंडन और मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आदर्श कटियार मौजूद थे।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar