NationalTop News

11 फरवरी को लखनऊ में रोड शो कर मिशन 2019 का आगाज करेंगी प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को अपने भाई राहुल गांधी के घर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक की। इस बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा कुछ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे। बता दें कि प्रियंका हाल ही में विदेश से वापस भारत लौटी हैं। ऐसे में उनकी ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

मंगलवार को ही प्रियंका को उनका नया ऑफिस भी मिल गया है। दिल्ली के 24 अकबर रोड में मौजूद कांग्रेस दफ्तर में प्रियंका को उनका कमरा दे दिया गया है, जहां उनकी नेम प्लेट भी लग गई है। खास बात ये है कि प्रियंका गांधी के इस कमरे से ही राहुल गांधी के अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी। ये कमरा कभी राहुल गांधी का हुआ करता था। प्रियंका गांधी का ये कमरा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बिलकुल बगल में है।

बताया जा रहा हुई कि इस बैठक में प्रियंका गांधी के यूपी दौरे का प्लान भी तैयार किया गया। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका कांग्रेस के मिशन 2019 और मिशन यूपी की शुरुआत लखनऊ में एक बड़े रोड शो के साथ करेंगी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका पहली बार 11 फरवरी को लखनऊ जाएंगी और वहां रोड शो करेंगी। इसके साथ ही खबरें ये भी आ रही है कि प्रियंका गांधी 10 फरवरी को प्रयागराज जाएंगी और कुंभ स्नान करेंगी। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टी नहीं हो सकी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH