Entertainment

लाखों दिलों को तोड़ इस लड़के के साथ लिप-लॉक करतीं नज़र आईं प्रिया प्रकाश, देखें वीडियो

मुंबई। अपने कुछ मिनट के वीडियो से सोशल मीडिया पर छा जाने वाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके चाहने वालों का दिल जरूर टूटने वाला है क्योंकि वीडियो में प्रिया अपने हीरो रोशन के साथ लिपलॉक करती दिख रही हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इसे लोग जमकर देख और शेयर कर रहे हैं। ये वीडियो उनकी आने वाली डेब्यू फिल्म ओरु अदार लव का है। ये फिल्म इस साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हो रही है।

वीडियो में प्रिया और रोशन स्कूल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की कैमिस्ट्री को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। पिछले साल भी वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म का एक सांग Manikya Malaraya Poovi रिलीज हुआ था।

इस गाने को भी पसंद किया गया था। अक्सर ऐसे मौकों पर फिल्मों के गाने औऱ टीजर आते हैं। ऐसे में इस फिल्म के भी गाने और टीजर आए हैं। फिलहाल, प्रिया जल्द ही ओरू अदार लव से डेब्यू कर रही हैं, जो कि तमिल, तेलगू, कन्नड़ और मलयालम में 14 फरवरी को रिलीज हो रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH