Sports

ये है दुनिया का सबसे ज्यादा वेतन पाने वाला फुटबाल खिलाड़ी, हर महीने कमाता है इतने करोड़

पेरिस। फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी दुनिया में सब ज्यादा वेतन पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी ने पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फ्रांस के एंटोनी ग्रीजमैन और ब्राजील के नेमार को पीछे छोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, मेसी का एक महीने का वेतन 83 लाख यूरो (लगभग 67 करोड़ रुपये) है जबकि रोनाल्डो का वेतन 47 लाख यूरो (लगभग 38 करोड़ रुपये) है।

पिछले साल रूस में हुए फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीते वाली फ्रांस की टीम के सदस्य ग्रीजमैन इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें एक महीने में 33 लाख यूरो वेतन मिलता है। इस सूची में चौथा और 5वां स्थान नेमार और लुइस सुआरेज के नाम रहा।

नेमार को हर महीने 30.6 लाख यूरो जबकि लुइस सुआरेज को 29 लाख यूरो वेतन मिलता है। मेसी लंबे समय से बार्सिलोना के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। स्पेनिश लीग ला-लीगा में उन्होंने अपने क्लब के लिए 400 से अधिक गोल किए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH