Regional

उप्र और बिहार में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

लखनऊ, बिहार, तापमान, धूप, मौसमUP- BIHAR WEATHER

 

लखनऊ, बिहार, तापमान, धूप, मौसम
UP- BIHAR WEATHER

उत्तर प्रदेश और बिहार के जिलों में शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़क एवं रेल यातायात पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने तथा तथा कोहरा बढ़ने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री, भागलपुर का 17.3 डिग्री तथा गया का 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, शनिवार सुबह हल्के कोहरे का असर दिखा। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री, कानपुर का 18.1 डिग्री, गोरखपुर का 20 डिग्री, झांसी का 19 डिग्री और इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुप्ता ने बताया कि पूर्वाचल के कई जिलों में कोहरे असर है। दिन चढ़ने के साथ कोहरे का असर कम होगा, लेकिन पूरी तरह धूप निकलने की संभावना कम ही है।

=>
=>
loading...