Entertainment

एक बार फिर से मां बनी श्वेता तिवारी, दिया  बेटे को जन्म

श्वेता तिवारी, एक बार, जन्म, बेटे, अभिनव, 21 सालश्वेता तिवारी

 

श्वेता तिवारी, एक बार, जन्म, बेटे, अभिनव, 21 साल
श्वेता तिवारी

मुंबई। श्वेता तिवारी एक बार फिर से मां बन चुकी है। बारह साल बाद फिर से मां बनी श्वेता तिवारी ने बीते 27 नवंबर को उन्होंने मुंबई के सूर्या केयर हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया। श्वेता ने तीन साल डेटिंग करने के बाद 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से शादी कर ली थी।

यह इन दोनों की पहली सन्तान है। इसे लेकर अभिनव ने कहा कि हम बहुत खुश है साथ ही सभी की शुभकामनाओं को लेकर सबका शुक्रिया अदा करते है। शनिवार को हम श्वेता और बेटे को घर ले जाएंगे। बेटे का नाम अभी तय नहीं किया गया है। श्वेता पहले से भी 16 साल की बेटी की मां है।

21 साल की उम्र में वे पहली बार मां बनी थीं। पहले पति राजा चौधरी से श्वेता की 16 साल की एक बेटी है, जिसका नाम पलक है। साल 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म किया।21 साल की उम्र में वे पहली बार मां बनी थीं। पहले पति राजा चौधरी से श्वेता की 16 साल की एक बेटी है, जिसका नाम पलक है। साल 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म किया।

श्वेता को टीवी पर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा के रोल के लिए याद किया जाता है। वैसे उन्होंने ‘नागिन’, ‘सजन रे झूठ मत बोलो’, ‘परवरिश और ‘बालवीर’ जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। श्वेता को आखिरी बार ‘बेगुसराय’ में देखा गया था।

=>
=>
loading...