NationalTop Newsमुख्य समाचार

जिस वक़्त देश पर टूटा था दुखो का पहाड़ उस वक़्त कार्यक्रम में ठुमके लगा रहे थे मनोज तिवारी

देश को अपनी पहली प्राथमिकता बताने वाली राजनैतिक पार्टी भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की संवेदनाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक तरफ जब पूरा देश जवानों की शहादत का शोक मना रहा था, उस वक़्त दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी प्रयागराज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी गानों पर थिरकते और ठुमके लगाते दिखे, उनके साथ अभिनेता रवि किशन भी शामिल थे।

 मनोज तिवारी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी संवेदनहीनता के आरोप लगाए जा रहे हैं। दरअसल, हमले के बाद भी गोयल चेन्नई में राजनीतिक गठबंधन करने में व्यस्त थे वही  अमित शाह कर्नाटक के रायचूर डिस्ट्रक्ट के सिंदानूर में जनता को सम्बोधित कर रहे थे।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava