RegionalTop News

बिहार में वज्रपात से 25 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक सवेंदना, मुआवजे का भी किया ऐलान

पटना। बिहार में गुरुवार को कई जिलों में भीषण आंधी-पानी एवं वज्रपात से लोगों को काफी नुकसान हुआ. वहीं राज्य के विभिन्न जिलों में 25 लोगों की मौत हो गई. इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया.

चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

सीएम ने मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया. इस आंधी-पानी से नालंदा में 18, वज्रपात से सीवान में 02, कटिहार में 01, दरभंगा में 01, बेगूसराय में 01, भागलपुर में 01 और जहानाबाद में 01 व्यक्ति की मौत से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग के जरिए समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH