Top Newsमुख्य समाचार

अगर युद्ध छिड़ा तो भारत के आगे कहां टिकेगा पाकिस्तान, जानिए

पुलवामा हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान में तनातनी की शुरुआत हो चुकी है। हमले का ज़ोरदार जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों के 13 ठिकानों को तहज नहस कर दिया है जिसके बाद पाकिस्तान और भारत में युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं। अगर इसी बीच भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो जान लीजिये पाकिस्तान भारत के सामने कहा तक टिक पता है।

भारत की सैन्य ताकत पाकिस्तान के मुकाबले कई गुना अधिक मजबूत है फिर चाहे वो जल सेना हो थल या फिर वायु सेना। पाकिस्तान कुछ दिन भी के संघर्ष के बाद घुटने टेकने पर मजबूर हो जाएगा। हालांकि दोनों देश परमाणु हथियार से संपन्न हैं। आज हम आपको दोनों देशों की सैन्य ताकत के बारे में बताते हैं।थल सेना
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) के आंकड़ों के अनुसार भारत के पास 14 लाख सैनिक हैं। इसके अलावा भारत के पास 3563 युद्ध टैंक, 3100 इन्फैंट्री लड़ाकू वाहन, 336 सशस्त्र पर्सनल कैरियर्स और 9719 तोप हैं। पाकिस्तान की आर्मी में केवल 5।6 लाख सैनिक हैं, जिनके पास 2496 टैंक, 1605 सशस्त्र पर्सनल कैरियर्स, 4,472 तोप हैं।

 

मिसाइल्स की ताकत
भारत के पास 9 तरह के ऑपरेशनल मिसाइल्स हैं, जिसमें अग्नि-3 (3000-5000 किमी रेंज वाली) भी शामिल है। भारत के पास ब्रह्मोस की मजबूत ताकत है, इसे पनडुब्बी, पानी के जहाज, विमान या जमीन से भी कभी छोड़ा जा सकता है। चीन की मदद से पाकिस्तान के मिसाइल प्रोग्राम में छोटी और मध्यम दूरी के जो हथियार हैं। शाहीन-2 पाकिस्तान की सबसे ज्यादा रेंज 2000 किलोमीटर वाली मिसाइल है।मिसाइल्स की ताकत
भारत के पास 9 तरह के ऑपरेशनल मिसाइल्स हैं, जिसमें अग्नि-3 (3000-5000 किमी रेंज वाली) भी शामिल है। भारत के पास ब्रह्मोस की मजबूत ताकत है, इसे पनडुब्बी, पानी के जहाज, विमान या जमीन से भी कभी छोड़ा जा सकता है। चीन की मदद से पाकिस्तान के मिसाइल प्रोग्राम में छोटी और मध्यम दूरी के जो हथियार हैं। शाहीन-2 पाकिस्तान की सबसे ज्यादा रेंज 2000 किलोमीटर वाली मिसाइल है।वायु सेना
पाकिस्तान के मुकाबले भारत की वायुसेना बहुत अधिक मजबूत है। भारत के पास 814 कॉम्बैट एयरक्राफ्ट हैं। भारत की वायु सेना का संख्या बल (127,200) काफी मजबूत है। अधिकारियों के मुताबिक 2032 तक भारत के पास 22 स्क्वैड्रन्स होंगे। वही पाकिस्तान के पास 425 कॉम्बैट एयरक्राफ्ट हैं, यानी भारत के मुकाबले आधे एयरक्राफ्ट हैं। जिसमें चीनी F-7PG और अमेरिकी F-16 फाइटिंग फैल्कन जेट्स भी शामिल हैं।

जल सेना
भारत के पास पानी में भी पाकिस्तान को पछाड़ने की पूरी ताकत है। भारतीय नेवी के पास एक एयरक्राफ्ट कैरियर, 16 सबमरीन्स, 13 फ्रिगेट्स, 106 पैट्रोल और कोस्टल कॉम्बैट जहाज हैं। नेवी के पास 67,700 जवानों का दस्ता है, जिसमें मरीन्स और नेवल एविएशन स्टाफ भी शामिल है। वहीं पाकिस्तान की समुद्री सीमा छोटी है और इसके पास केवल 9 फ्रिगेट्स, 8 सबमरीन्स, 17 पेट्रोल और कोस्टल जहाज हैं।

परमाणु की बात करे तो भारत के पास अभी 120 से 130 परमाणु बम हैं जबकि पाकिस्तान के 130 पास से 140 परमाणु बम है। अगर भारत पाकिस्तान में परमाणु युद्ध होता है तो 2 करोड़ लोगों की मौत हो सकती है। वहीं कई अरब लोग भुखमरी से मर जाएंगे। वहीं दुनिया की आधी ओजोने परत भी नष्ट हो जाएगीं। दुनिया भर की खेती बर्बाद हो जाएगी। भारत परमाणु युद्ध की पहल न करे तो पाकिस्तान के बारे में क़ुछ कहा नही जा सकता।

पाकिस्तान के पास परमाणु के नाम पर कम दूरी की नश्त्त्र, हत्फ़, गजनवी और अब्दाली मिसाइले हैं। जिनकी मारक क्षमता 60 किलोमीटर से काफी अधिक है।वहीं भारत ने हमला किया तो इस्लामाबाद, कराची, लाहोर, रावल्पिंडी, नवसेरा जैसे बड़े बड़े शहर पूरी तरह तबाह हो सकते हैं। पूरा पाकिस्तान नकषे से गायब हो सकता है।

 

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava