City NewsUttar Pradesh

13 साल तक लड़की की तरह पाला, एक दिन उसमें दिखा कुछ ऐसा कि चौंक गए परिजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक परिवार के लोग अपने लड़के को लड़की समझकर पिछले 13 सालों से पाल रहे थे। बाद में जब डॉक्टरों ने जांच की तो परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिंसक गई क्योंकि वो जिसे लड़की समझ रहे थे दरअसल वो लड़का था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब सही समय पर मासिक धर्म शुरू न होने पर परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसके जननांग को लड़को की तरह बना दिया है।

संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस (SGPGI) के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि 13 साल की लड़की के मासिक धर्म नहीं शुरू होने पर उसके परिजन उसे लेकर आए थे। जांच की गई तो पता चला कि इसके जननांग तो लड़को वाले हैं, जो अर्ध विकसित है। उन्होंने कहा कि हमने इसे एक विशेष केस के तौर पर लिया।

शनिवार को सर्जरी कर उसके जननांग को लड़को की तरह बनाया गया। अब यह पूरी तरह सामाजिक और वैवाहिक जीवन जीने में सक्षम होगा। लड़के की मानसिक स्थित भी लड़कियों की तरह है। इसको बदलने के लिए हार्मोन थेरेपी ही कारगर होगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH