Top Newsमुख्य समाचार

Women’s Day 2019: कुछ इस तरह Google ने दिया महिलाओं को सम्मान, खास Doodle बनाकर सेलिब्रेट किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

8 मार्च को भारत समेत दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी महिला दिवस मनाया जा रहा है।सर्च इंजन Google ने भी शुक्रवार को स्पेशल डूडल बनाकर इंटरनेशनल वुमेन्स डे को सेलिब्रेट किया। गूगल ने भी महिलाओं के सम्मान में एक खास डूडल बनाया है।गूगल ने अपने डूडल में कुल 13 कोट्स महिलाओं के सम्मान में तैयार किए हैं, जिन्हें स्लाइड शो के माध्यम से दिखाया गया है। इन भाषा में हिंदी, अंग्रेजी सहित कई भाषाएं शामिल हैं। यह एक 3 डी इंप्रेशन वाला डूडल है जो ग्यारह महिलाओं के साथ अलग-अलग भाषाओं में ‘महिला’ शब्द से बना है और इसे क्लिक करने के बाद आपको 13 प्रेरणादायक महिलाओं के प्रसिद्ध उद्धरण दिखाए देते हैं। इस दिन को महिला सशक्तिकरण यानि Women Empowerment का मैसेज देने के लिए इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।गूगल ने डूडल के साथ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की उन 13 प्रेरणादायक महिलाओं के बारे में कोट दिए गए हैं जिनमें भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम, भारतीय राजनयिक एनएल बेनो जेफिन से लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और चिकित्सक शामिल हैं।आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 1909 में मनाया गया था। जिसको मानाने कि मुख्या वजह थी कि महिलाओं को बराबर सम्मान दिया जाएं। सबसे पहला महिला दिवस अमेरिका में 28 फरवरी 1909 को मनाया गया था। इसके बाद 19 मार्च को इसे बाकी देशों जैसे जर्मनी, ऑस्ट्रिया जैसे देशों में मनाया गया। 1913 के बाद से इसे अब हर साल 8 मार्च को ही मनाया जाता है।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava