NationalTop News

बज गया लोकसभा चुनाव का बिगुल, सात चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्लीं। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इस बार चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल, दूसरे चरण की 18 अप्रैल, तीसरे चरण की 23 अप्रैल, चौथे चरण की 29 अप्रैल, पांचवे चरण की 6 मई, छठे चरण की 12 मई और सातवें चरण की वोटिंग 19 मई को होगी। इसके बाद 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी।

पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर चुनाव होंगे| तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर चुनाव होंगे| चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर चुनाव होंगे| पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर चुनाव होंगे| छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव होंगे. सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव होंगे|

लोकसभा चुनाव के लिए इस बार 11 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, सभी पोलिंग स्टेशन पर VVPAT होगी। फोटो पहचान पत्र के अलावा 11 ID होगी। लोकसभा चुनाव में 90 करोड़ वोटर होंगे, इस चुनाव में 1।8 करोड़ वोटर की उम्र 18-19 साल है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH