Entertainment

“मैं Priyanka Chopra को जान से मारना चाहता हूं”, क्या बच पाएंगी ‘Desi Girl’?

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के झंडे गाड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मियामी में छुट्टियां मना रही हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स बता रहा है कि वो प्रियंका को मारना चाहता है।इस बात से तो कोई इंकार नहीं कर सकता कि देसी गर्ल के चाहने वालों की लिस्ट कितनी लंबी है। लेकिन उस लिस्ट से हटके एक ऐसा शख्स है जो उनको मारना चाहता है।

MTV का पॉपुलर शो ‘रोडीज रियल हीरोज’ इस समय काफी सुर्ख़ियों मे बना हुआ है। लेकिन हाल ही में रोडीज रियल हीरोज के ऑडिशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें कंटेस्टेंट के तौर पर आया सारंग नाम का शख्स प्रियंका चोपड़ा के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करता नजर आ रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक्ट्रेस नेहा धूपिया सारंग से पूछती हैं कि वह बताए कि वह प्रियंका चोपड़ा को क्या मारना चाहते हैं।

जवाब में रोडीज़ का ऑडिशन देने आए प्रतिभागी ने बताया कि वो कभी बैकग्राउंड डांसर हुआ करते थे। इस दौरान उनका एक्सपीरियंस काफी खराब रहा था। सारंग के अनुसार प्रियंका के साथ प्रोफेशनल डांसर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ स्टेज पर परफॉर्म करना था। उनकी पूरी टीम ने 24 घंटे से बिना कुछ खाए पिए रिहर्सल कर रहे थे। प्रियंका अचानक आईं और उन्होंने ऐन मौके पर स्टेप बदलवा दिए। उनकी पूरी टीम को दोबारा फिर नए स्टेप पर काम करना पड़ा।

सारंग ने यह भी बताया कि प्रियंका जब भी रूम में रिहर्सल के लिए आती तो उनके लिए हम बैकग्राउंड डांसर कोई अहमियत नहीं रखते थे। सारंग से जब पूछा गया कि वो ऐसा क्यों करती थीं तो सारंग ने कहा उनमें ईगो प्रॉब्लम है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अब देखना होगा कि इस पर देसी गर्ल क्या जवाब देती हैं। प्रियंका जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली है।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava