दिल्ली। मंगलवार (26 मार्च) को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके ही घर में छह विकेट से हरा दिया। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने एक बार फिर फिनिशर की भूमिका बखूबी से निभाई और 32 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।
Two Lucky Fans Got Blessing From Dhoni, Today At Delhi. ????
.
Totally It's 20..!! ❤️ pic.twitter.com/k6YDLrwcgN— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) March 26, 2019
मैच के दौरान धौनी से मिलने के लिए उनके दो फैन्स सुरक्षा घेरा तोड़कर दो फैन्स मैदान तक पहुंच गए। उनमें से एक फैन तो धौनी के पैरों में गिर पड़ा।
Two passionate Dhoni fans breached Security in Delhi to get to the feet of MSDhoni.. ???????? pic.twitter.com/9YJG67DmRO
— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) March 26, 2019
धौनी ने उस फैन के कंधे पर हाथ रखा और उसके बाद उसे सिक्योरिटी वाले मैदान से बाहर ले गए। फिरोज शाह कोटला वैसे तो दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड है, लेकिन वहां धौनी की फैन फॉलोइंग ज्यादा नजर आई।
???????????? pic.twitter.com/EohuZEtoqq
— DHONI Trends™ (@TrendsDhoni) March 26, 2019
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शेन वॉटसन ने 26 गेंद पर 44 रनों का योगदान दिया, वहीं सुरेश रैना ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। धौनी 35 गेंद पर 32 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।