International

ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

टोक्यो। अगर आप बर्गर खाने के शौक़ीन हैं और तरह-तरह के बर्गर खाने के लिए कहीं भी चले जाते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल टोक्यो में सबसे महंगे बर्गर की बिक्री शुरू हो गई है। इस बर्गर को बनाने के लिए खास चीजों का इस्तेमाल किया गया है।

अगर आप इसकी कीमत जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। इसकी कीमत करीब 63 हजार रु है। केवल जून तक ही इसकी बिक्री की जाएगी। इस बर्गर को बनाने के लिए बीफ स्लाइस, चीज, टोमैटो और अन्य आइटम का इस्तेमाल किया गया है लेकिन इसमें सबसे खास है डस्टेड गोल्ड से बना हुआ इसका बन।

यह बर्गर 6 इंच चौड़ा और 10 इंच लंबा है। इसे जापान के क्राउन प्रिंस नरुहितो के पद संभालने के सेलिब्रेशन के सिलसिले में तैयार किया गया है। जो भी व्यक्ति इस बर्गर का ऑर्डर करना चाहता है, उसे तीन दिन एडवांस में बुकिंग करनी होगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH