Odd & Weird

भारत के इस शहर में एक साल के लिए किराए पर मिलती है पड़ोसी की बीवी, बस देने होते हैं इतने रूपए

आज जहां हमारे देश में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की बात की जाती है वहीँ सरेआम महिलाओं की जिस्फरोशी का धंधा काफी तेज़ी से फल फूल रहा है। जी हां ऐसे में जहा एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा की बात की जाती है, वही दूसरी तरफ उन्हें हर साल देश भर में बेचा जाता है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के बावजूद लड़कियों को बेचने और खरीदने का धंधा ज़ोर-शोर से चल रहा है, जहां महिलाओ को खरीद कर उन्हें धंधे में उतार दिया जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं खरीद-फरोख्त के साथ-साथ अब एक और धंधा शुरू कर दिया गया है जो बेहद चौकाने वाला है। जी हां भारत में एक ऐसी जगह है जहां महिलाओं को एक साल के लिए किराए पर अपनी बीवी भी बनाया जा सकता है। हालांकि ये खबर जानने के बाद आपको ताज्जुब हो रहा होगा, लेकिन ये सच है। बता दे कि ये रिवाज मध्य प्रदेश में देखने को मिलता है।

वैसे तो मध्य प्रदेश एक बड़ा राज्य है, लेकिन मध्य प्रदेश के एक शहर शिवपुरी में एक धड़ीचा प्रथा काफी मशहूर है। यहां हर साल एक मंडी लगाई जाती है, जहाँ लड़कियों को एक तरफ खड़ा करके प्रथा के नाम पर उनका सौदा किया जाता है।

महिलाओ की इस मंडी में पुरुष आते है और अपनी पसंद की महिला को कीमत देकर ले जाते है। इसके इलावा आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस मंडी की कीमत पंद्रह हजार से शुरू होकर पच्चीस हजार तक पहुँच जाती है। इस प्रथा के अनुसार लड़की के घरवाले ही केवल एक साल के लिए किसी भी अनजान शख्स से उसकी शादी करवा देते है। इसके साथ ही अगर वो शख्स चाहे तो ज्यादा पैसे देकर उस लड़की को ज्यादा समय के लिए अपनी बीवी बना कर भी रख सकता है।

सौदा पक्का होने के बाद दस रूपये से लेकर सौ रूपये तक स्टाम्प पेपर पर महिलाओं को बेचने का काम पूरा किया जाता है। शिवपुरी में यह प्रथा आज से नहीं बल्कि कई दशकों से चली आ रही है।

हालांकि महिलाओ ने कई बार इस प्रथा को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने की कोशिश की, लेकिन हर बार उनकी आवाज को दबा दिया गया। यही वजह है कि प्रथा के नाम पर बिकने वाली किसी भी महिला ने आज तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava