NationalTop Newsमुख्य समाचार

Loksabha Election 2019: डिब्रूगढ़ सीट पर मतदान जारी, CM सर्बानंद सोनोवाल ने डाला वोट

लोकसभा 2019 चुनाव का महापर्व आज से शुरू हो चुका है। 17वी लोकसभा के पहले चरण के लिए सुबह से मतदान शुरू हो गए हैं।

आज देश का हर नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर अपनी सरकार चुनेगा। आज देश के 21 राज्यों के 91 सीटों पर मतदान है, ऐसे में हर नागरिक लोकतंत्र के इस महा पर्व में भड़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है।

आज असम के 14 लोकसभा सीटों में से सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण सीट डिब्रूगढ़ पर आज पहले चरण में मतदान हो रहा है। डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। बता दें डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 10 फीसदी मतदान हुआ है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी डिब्रूगढ़ मतदान केंद्र पर वोट डाला। डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट पर वोट डालने के लिए मतदाता काफी उत्साहित हैं, वोटिंग शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हुई।

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मौजूदा सांसद रामेश्वर तेली को 2019 के चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की ओर से पवन सिंह घोटवार उम्मीदवार हैं।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava