Sports

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने सोती हुई महिला से किया रेप, सजा सुनते ही किया ये काम

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न अपने गलत हरकतों की वजह से चर्चा में हैं। एलेक्स को एक सोती हुई महिला के साथ रेप करने का दोषी पाया गया है। वोरसेस्टर क्राउन कोर्ट ने शनिवार को जैसे ही एलेक्स को दोषी करार दिया वह उन्होंने अपने चेहरे को हाथों से ढक लिया। 23 साल के इस क्रिकेटर को 30 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी। एलेक्स हेपबर्न ऑस्ट्रेलिया में जन्मे हैं और इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलते हैं।

रेप की ये घटना साल 2017 की है। उस वक्त हेपबर्न वोरसेस्टरशायर के लिए क्रिकेट खेलने गए थे। मगर हेपबर्न की अपने साथी खिलाड़ियों के साथ एक अजीबोगरीब शर्त लग गई। एक ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट की खबर के मुताबिक, एलेक्स की व्हॉट्सएप चैट से इस बात का खुलासा हुआ कि वो साथी क्रिकेटर से इस बात की शर्त लगाता था कि कौन कितनी ज्यादा महिलाओं के साथ रात बिताएगा। इसी शर्त की वजह से दो साल पहले हेपबर्न ने पीड़िता के साथ अपने फ्लैट में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि उसे पहले पता नहीं था कि उसके साथ सो रहा शख्स एलेक्स है, वह किसी और को समझ रही थी मगर एलेक्स को पहचानने के बाद पीड़िता ने साफ मना कर दिया मगर एलेक्स ने जबरदस्ती की। खैर अब कोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद एलेक्स का क्रिकेट करियर खत्म ही हो गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH