NationalTop News

भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेंका गया जूता, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर गुरुवार को जूता फेंका गया। प्रवक्ता ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है। यह घटना भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की है। जूता फेंकने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

राव ने हमले के बाद कहा, “यह कांग्रेस द्वारा की गई निंदनीय घटना है। यह कांग्रेस से प्रभावित एक व्यक्ति की हरकत है, जो समान सोच के साथ यहां आया था।” इस घटना के बाद भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने संवाददाता सम्मेलन जारी रखा।

कानपुर का रहने वाला है शख्स

जूता फेंकने वाला व्यक्ति कानपुर का रहने वाला है। उसके पास से जो विटिंग कार्ड बरामद किया है गया उसमें डॉ शक्ति भार्गव नाम लिखा हुआ है। आशंका जतायी जा रही है कि वह सपा या कांग्रेस का समर्थक है। उसने भाजपा नेता पर जूता तब फेंका वे अपना बयान दे रहे थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH