बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह फिल्मों के अलावा अपने स्टाइलिश फैशन को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अक्सर वह बिल्कुल अलग ऑउटफिट में नजर आते हैं। जिसको उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर से रणवीर सिंह बिल्कुल अलग अंदाज और लुक में नजर आए हैं, लेकिन इस बार वह ट्रोल हो गए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह ब्लू पैंट, रेड और ब्लू जैकेट पहने हुए हैं साथ ही गले में सिल्वर चेन, और रेड कैप भी पहने नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ही रणवीर सिंह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। रणवीर की इस तस्वीर को देखकर कई यूजर्स ने तो उनका मजाक बनाया तो कई ने उनकी ड्रेस की तुलना टॉयलेट क्लीनर से कर डाली।
एक यूजर ने लिखा, ‘नीला टॉयलेट के लिए और लाल बाथरूम के लिए’। वहीं दूसरे ने लिखा कि ‘आप बिल्कुल हार्पिक की बोतल की तरह दिख रहे हैं’।
एक ने तो रणवीर के लुक को हार्पिक की बोतल के साथ तुलना करते हुए तस्वीर तक साझा कर डाली। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कई लोग उनकी इस तस्वीर पर फनी कमेंट करते नक़ाज़ार आये हैं।वर्कफ्रोंट की बार करे तो रणवीर सिंह इन दिनों 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बन रही फिल्म ’83’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में वह एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। रणवीर की फिल्म 83 का एक शूट हो चूका है जिसके लिए वो हिमाचल के धर्मशाला गए हुए थे। एयरपोर्ट पर वह बिल्कुल हिमाचल प्रदेश के ऑउटफिट में नजर आए।फिल्म 83 का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी 1983 में भारत द्वारा जीते गए क्रिकेट विश्वकप पर आधारित है जो कि हर भारतीय के लिए एक बेहद ऐतिहासिक पल था। फिल्म में अपने किरदार के लिए रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव से ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। यह फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।