NationalTop News

प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल से वापस लिया नामांकन, बीजेपी ने ली राहत की सांस

भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। प्रज्ञा ठाकुर के नामांकन वापस लेने से बीजेपी ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि भोपाल से केवल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ही नहीं, बल्कि इसी नाम की एक और महिला चुनाव लड़ रही थी, वो भी निर्दलीय और उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया था। हमनाम उम्मीदवार के चुनावी मैदान में खड़ा होने से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ही नहीं, बल्कि बीजेपी भी परेशान थी।

आज साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद प्रज्ञा ठाकुर को मनाने के लिए अपने घर बुलाया। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उनसे चुनाव ना लड़ने की अपील की जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया। इस मौके पर साध्वी प्रज्ञा ने भगवा कपड़ा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा के अलावा भाजपा के कई स्थानीय नेता मौजूद थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH