NationalTop Newsमुख्य समाचार

…जब जनता से मिलने के लिए प्रियंका गांधी ने बैरिकेड से लगाई छलांग, Video हुआ वायरल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश के रतलाम में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस रैली में प्रियंका गांधी का एक नया रूप देखने को मिला। रतलाम में रैली में संबोधन करने के बाद प्रियंका मंच से उतर गईं और जनता से मिलने के लिए तीन फिट ऊंची बैरिकेट्स को फांद गयी। प्रियंका गांधी जनता से मिलने का यह अनोखा अंदाज़ वीडियो में कैद हो गया जिसके बाद ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

लोकसभा चुनाव 2019 का अंतिम चरण 19 मई को होना है जिसमें मध्य प्रदेश पर सभी की निगहें तिकी हुई हैं। आखिरी चरण में होने वाले मतदान में मालवा-निमाड़ की आठ सीटों पर मतदान होगा इन सीटों में इंदौर सबसे महत्वपूर्ण है। यहां सीधा मुकाबला राहुल बनाम नरेंद्र मोदी का है। इसलिए पहले मोदी ने पहले यहां जनसभा को संबोधित करने के दूसरे ही दिन प्रियंका गांधी रोड शो के लिये इंदौर पहुंच गईं।

प्रियंका ने मध्यप्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के लिए सभा को संबोधित किया, आखिर में इंदौर में 4 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। प्रियंका उस शहर में रोड शो के लिये निकलीं जहां उनके भाई राहुल गांधी, दादी इंदिरा भी जहां के रास्तों से गुजकर जीत की इबारत लिख गईं, उन्हीं रास्तों में जीत ढूंढते निशाने पर प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी सरकार को रखा।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava