Regional

पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला बाइक का हैंडल, डॉक्टरों ने निकाला

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से पति की हैवानियत का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक शख्स ने पत्नी से हुए विवाद के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में बाइक के हैंडल का एक हिस्सा डाल दिया। घटना के कई महीनो तक महिला चुप रही लेकिन जब प्राइवेट पार्ट में दर्द काफी बढ़ गया तो उसने अपनी चुप्पी तोड़ी। मंगलवार को ऑपरेशन के जरिए चिकित्सकों ने महिला के गर्भाशय से हैंडल का प्लास्टिक वाला हिस्सा सफलतापूर्वक निकाल दिया है। ऑपरेशन की वजह से महिला को काफी रक्त स्राव भी हुआ है। वहीं, इस अमानवीय हरकत के जिम्मेदार पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा और महिला के शरीर से बाइक का हैंडल निकाल लिया गया, लेकिन महिला को 72 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। वहीं डॉक्टरों के इस जटिल ऑपरेशन के बाद ये अस्पताल और इसके काबिल डॉक्टर फिर से चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पति के किसी और महिला के मेल जोल पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया था, पत्नी की रोकटोक पति को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पत्नी को शराब पिलाकर उसके गुप्तांग में हैंडल डाल दिया।

शर्म के कारण महिला ने ये घटना किसी को नहीं बताई और ऐसी ही हालत में महिला ने करीब 2 साल गुजार दिया, लेकिन इसी बीच उसके पूरे शरीर में इन्फेक्शन फैल गया और उसका दर्द बर्दाशत से बाहर हो गया तो उसनेे हिम्मत जुटाकर महिला थाने पहुंची। उसकी हालत देख महिला पुलिस का भी दिल पसीज गया और उसने जल्द ही पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में ऑपरेशन करने का फैसला किया और जटिल सर्जरी के जरिये ऑपरेशन को सफल बनाया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH