NationalTop News

इस मामले में मोदी से आगे निकल गए राहुल गांधी, बीजेपी भी हुई हैरान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज अंतिम चरण की वोटिंग की जा रही है। इस चुनाव का प्रचार करीब दो माह सात दिन चला है। चुनाव जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत लगाई है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी रैलियां करने में किसी पीछे नजर नहीं आए है।

राहुल गांधी ने इस चुनाव में पार्टी को जीत के मुकाम तक ले जाने के लिए 150 रैलियां की और 1.24 लाख किमी यात्री भी की है। राहुल गांधी ने सबसे अधिक रैली उत्तर प्रदेश में की है। यूपी में उन्होंने कुल 21 चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इसके बाद मध्य प्रदेश में 18, राजस्थान में 13, केरल में 12, बिहार में आठ और झारखंड में चार रैलियों को संबोधित किया।

इस चुनाव में राहुल गांधी 2014 के मुकाबले ज्यादा आक्रामक, आत्मविश्वास से लबरेज और परिपक्व नजर आए। चुनाव प्रचार में लोगों तक पहुंचने के लिए उन्होंने हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर और गाडियों से धरती के तीन चक्कर लगाने के बराबर सफर किया है।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान करीब 20 दिन से अधिक वक्त यात्रा में गुजारे हैं। चुनाव प्रचार में उन्होंने सबसे अधिक पसीना उत्तर प्रदेश में बहाया। जबकि गोवा में सिर्फ एक रैली की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH