City NewsRegional

उत्तराखंड घूमने गई थी महिला, होटल के पंखे में दिखी ऐसी चीज़, डरकर बुलानी पड़ी पुलिस

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। उत्तराखंड में नई टिहरी में छुट्टी मनाने गए पर्यटकों के साथ ऐसी घटना घटित हुई जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां महिला पर्यटक ने गर्मी लगने पर पंखा चलाया तो वह नहीं चला। जब महिला ने पंखे की जांच की तो पता चला कि वहां एक हिडन कैमरा लगा हुआ है। ये देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि ग्राहकों की निजता भंग करने के इस मामले में होटल मालिक लक्ष्मी प्रसाद भट्ट को गिरफ्तार करने के साथ ही पंखे पर लगा हिडन कैमरा, सीलिंग पंखा, होटल मालिक का लैपटॉप, मोबाइल तथा अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस को भी जब्त कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर से नई टिहरी घूमने आई एक महिला पर्यटक व उसके दोस्त एक होटल में ठहरे हुए थे। उन्होंने बताया कि कल रात जब वह सोने की तैयारी कर रहे थे तो उन्होंने पंखे का स्विच ऑन किया लेकिन वह नहीं चला। तभी उनकी नजर पंखे पर एक लाइट इंडिकेटर पर पड़ी।

उन्होंने जब इसकी तहकीकात की तो वहां एक वायरलेस कैमरा लगा मिला। उन्होंने बताया कि इस घटना से वह सहम गए और जानकारी देने के लिए होटल के रिसेप्शन पर गए लेकिन वहां उन्हें कोई नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH