NationalTop News

लोकसभा चुनाव में मिली बंपर जीत से उत्साहित भाजपा, अब POK में लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब पाक अधिकृत कश्मीर में चुनाव लड़के का मन बना रही है।इसके लिए बीजेपी ने एक खास किस्म का चुनाव अभियान लॉन्‍च करने वाली है। यहां तक कि बीजेपी ने मन बना लिया है कि वो भारतीय चुनाव आयोग से आग्रह करेगी कि पीओके की 24 रिजर्व सीटों में कम से कम आठ पर चुनाव कराएं। बता दें कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा की 111 सीटें हैं जिनमें से फिलहाल 87 सीटों पर चुनाव कराए जाते हैं। बाकी की 24 सीटें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

दरअसल लोकसभा चुनावों में राज्य की 87 विधानसभा सीटों में भाजपा को 28 सीटों पर बढ़त मिली है। अनंतनाग संसदीय सीट पर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया और यहां सिर्फ 1,019 वोट पड़े। इन वोटों में भाजपा को सबसे ज्यादा 323 वोट मिले, वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस को 234 वोट मिले। बता दें कि त्राल में कश्मीरी पंडित मतदाता अच्छी खासी तादाद में हैं।

कश्मीर घाटी में तीन लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में कश्मीरी पंडितों के कुल 13,537 वोट पड़े। इनमें से 11,648 वोट अकेले भाजपा को मिले। कश्मीरी पंडितों के इस समर्थन से भाजपा खासी उत्साहित है। भाजपा को इस तरह की वोटिंग से विश्वास बढ़ा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH