Regional

सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर 50 से ज्यादा महिलाओं से बनाए संबंध, इस तरह पकड़ा गया दरिंदा

कोट्टायम। केरल में पुलिस ने एक ऐसे दरिंदे को गिरफ्तार किया जो सोशल मीडिया पर करीब 50 महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनके सतह संबंध बना चुका था। इस बीच उसके चंगुल में फंसी एक महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी जिसके बाद उसके काले कारनामे का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करता था और उनकी मॉर्फ की गयीं अश्लील तस्वीरों से उन्हें ब्लैकमेल करता था। प्रदीप कुमार सोशल मीडिया पर महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर उनके फोन नंबर हासिल कर लेता था।

इन महिलाओं में अधिकतर गृहिणियां होती थीं। उनसे दोस्ती गांठकर वह उनकी पारिवारिक समस्याओं को समझता था और किसी महिला के नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर उन महिलाओं के पतियों से संपर्क साधता था जिन्हें वह ब्लैकमेल करना चाहता था।

पुलिस के अनुसार कुमार फर्जी खातों से महिलाओं के पतियों से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट उनकी पत्नियों को भेजकर उनके जीवनसाथी के अवैध संबंध होने का दावा करता था। इसके बाद वह प्रयास करता था कि महिलाएं अपने जीवनसाथी से दूरी बनाकर उसके करीब आ जाएं। इसके बाद वह महिलाओं से वीडियो चैट करता था और उनकी मॉर्फ की गयी तस्वीरों को दिखाकर ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH