Sports

फिल्म 83 में रणवीर का लुक देखकर फैंस हुए हैरान, बिलकुल कपिल जैसे बना लिया हुलिया

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ’83’ की तैयारी में लगे हुए है। रणवीर सिंह की यह फिल्म 1983 में हुए वर्ल्ड कप में भारत को मिली जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे है। वही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

हाल ही में फिल्म ’83’ से संबंधित रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। ’83’ के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह का अंदाज और उनका तरीका दोनों ही दमदार लग रहा है। कपिल देव के रूप में सामने आए रणवीर सिंह फिल्म को लेकर फैंस के मन में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी है।

रणवीर सिंह के पहले लुक की फोटो में वह हाथ में बॉल पकड़े क्रिकेट टीम की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में रणवीर सिंह का यह अवतार बिल्कुल कपिल देव की कार्बन कॉपी की तरह लग रहा है। फिल्म के सूत्रों के मुताबिक, फिल्म ’83’ 10 अप्रैल 2020 में रिलीज़ होगी। इस फिल्म के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के पहला वर्ल्ड कप जीतने के संर्घष और उसकी कहानी को दिखाया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH