NationalTop News

जब इस देश के ऊपर से गुजरा चंद्रयान तो डर से कांपने लगे लोग, बताने लगे एलियन

नई दिल्ली। भारत ने चंद्रमा पर अपने दूसरे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 का सोमवार को सफल प्रक्षेपण कर इतिहास रच दिया। चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) प्रक्षेपण के 16 मिनट बाद प्रक्षेपण यान से अलग हो गया और पृथ्वी की पार्किंग कक्षा में प्रवेश कर गया। इसके बाद उसने सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए अपनी 48 दिन तक चलने वाली यात्रा शुरू कर दी। हालांकि आपको जानकार हैरानी होगी कि लॉन्चिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया के लोग इसे देखकर बेहद डर गए। दरअसल, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सोमवार को लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान अंतरिक्ष में जाने के दौरान जब ऑस्ट्रेलिया के आसमानों में चमकता हुआ दिखा तो लोग इसे एलियन समझकर बुरी तरह घबरा गए।

ऑस्‍ट्रेलिया की उत्‍तरी सीमा और क्‍वींसलैंड में रहने वाले लोगों ने आसमान में यूएफओ देखे जाने की बात कही। ऑस्‍ट्रेलिया के एबीसी नॉर्थ वेस्‍ट फेसबुक पेज पर कई लोगों ने नॉर्थ-वेस्‍ट क्‍वींसलैंड के आसमान में चमकती हुई चीज देखने की बात कही। इसके बाद चैनल की तरफ से उन्‍हें विस्‍तार से इस बारे में जानकारी दी गई। चैनल ने उन्‍हें हालांकि उन्‍हें देर से जानकारी दी। इस वजह से कई लोग कन्‍फ्यूज हो गए और उन्‍हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आसमान में आखिर यह चमकती चीज क्‍या है।

मैक्निले शिरे के काउंसिलर ने कहा, ‘हम पार्क में थे और एक एनजीओ के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। करीब 160 लोग इकट्ठा थे और इस बीच एक टूरिस्‍ट ने आसमान में देखा।उसने हमें ऊपर देखने का कहा। कोई बहुत ही चमकीली औ इसके पीछे से जो रोशनी थी वह बहुत ही असाधारण थी। यह नॉर्थ-ईस्‍ट की तरफ से आ रही थी। हमनें करीब दो से तीन मिनट तक इसे देखा और फिर यह गायब हो गई। हमें कुछ नहीं पता यह क्‍या था लेकिन यह बहुत ही असामान्‍य था।’ बाद में मीडिया से उन्हें जानकारी मिली कि ये कोई यूएफओ नहीं बल्कि भारत का चंद्रयान था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH