National

पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, अभिनेता रामास्वामी का निधन

पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, रामास्वामी, अभिनेतारामास्वामी

 

पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, रामास्वामी, अभिनेता
रामास्वामी

चेन्नई| पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, अभिनेता चो रामास्वामी का बुधवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रामास्वामी कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।

रामास्वामी राजनीतिक पत्रिका ‘तुगलक’ के संस्थापक व संपादक थे और बेबाकी से राज्य या केंद्र सरकार की आलोचना किया करते थे।रामास्वामी के देश के कई राजनेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध थे।

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके महासचिव जे. जयललिता उनकी अच्छी मित्र थीं।बहुआयामी शख्सियत के मालिक रामास्वामी नाटकों का लेखन और उनमें अभिनय भी करते थे। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन और पटकथा लेखन भी किया था।

=>
=>
loading...