EntertainmentTop News

नहीं चला सोनाक्षी सिन्हा का जादू, पहले दिन खानदानी शफाखाना ने कमाए महज इतने लाख

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। क्रिटिक्स से तारीफें मिलने के बावजूद शुक्रवार के दिन फिल्म की कमाई 1 करोड़ से कम रही।

अच्छी कहानी और कॉमेडी का तड़का होने के बाद भी फिल्म ने पहले दिन महज 80 लाख का कलेक्शन किया। आपको बता दें कि इस फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए थे साथ ही सोनाक्षी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी।

इतनी कम कमाई के बाद अब पॉजीटिव वर्ड ऑफ माउथ ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को सुधार सकता है। अगर लोगों को फिल्म पसंद आई तो शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के सितारें इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। हाल ही में आई उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं।

खानदानी शफाखाना से पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म कलंक को दर्शकों ने नकार दिया था साथ ही हैप्पी फिर से भाग जाएगी ने भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique